
- घर की Fresh मलाई
- दूध
- प्याज़
- टमाटर
- जीरा
- तेजपत्ता
- लहसुन
- अदरक
- हरी मिर्च
- हल्दी
- काली मिर्च पाउडर
- भुना जीरा
- गरम मसाला
- लाल मिर्च पाउडर
- नमक
- तेल /बटर /देसी घी
- पानी
- बड़े चम्मच मलाई
- ½ कप दूध
- 4-5 मीडियम साइज प्याज़
- 2 मीडियम साइज टमाटर
- 2-3 हरी मिर्च
- ½ चम्मच जीरा
- 1-2 तेजपत्ता
- 10-12 कली लहसुन
- 2 टुकड़ा अदरक 2 इंच का
- ½ चम्मच गरम मसाला
- ½ छोटा चम्मच हल्दी
- 2 चुटकी काली मिर्च पाउडर
- ½ छोटा चम्मच भुना जीरा
- 4 चुटकी लाल मिर्च पॉवडर
- नमक स्वादनुसार (हल्का )
- 30 ml तेल / बटर / घी
- 2 कप पानी
- मलाई प्याज की सब्जी बनाने के लिए प्याज और टमाटर को बारीक काट लेंगे और अदरक लहसन का पेस्ट तैयार कर लेंगे।
- एक कढ़ाई में 3 चम्मच तेल डाल कर गर्म होने देंगे अब उसमे जीरा और तेज पत्ता और अदरक लहसन का पेस्ट डाल कर पका लेंगे।
- अब बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और 1 चम्मच नमक डाल कर 5 मिनट पका लेंगे।
नमक डालने से प्याज जलेगा नहीं।
- 5 मिनट बाद कढ़ाई में टमाटर डाल कर ढक देंगे 4 से 5 मिनट के लिए।
- अब सभी मसाले हल्दी, गरम मसाला, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर भुना जीरा पाउडर डाल कर 1-2 मिनट भूनेंगे।
सब्जी में मसाले कम इस्तेमाल करेंगे सब्जी को तीखा नहीं बनाना है नहीं तो मलाई का टेस्ट नहीं आयेगा
- जैसे ही मसाले अच्छे से भून जाए 5-6 चम्मच मलाई और 1/2 कप दूध और 1 गिलास पानी डाल कर 7 से 8 मिनट पका लेंगे।
- ध्यान रहे की पानी ज्यादा ना डाले की सब्जी पतली हो जाये Malai Pyaj की सब्जी थोड़ी गाढ़ी अच्छी लगती है।